Latest Posts

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी को 96वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि


अल्मोड़ा। देश को ‘जय हिंद’ का नारा देने वाले प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांति दूत स्वर्गीय राम सिंह धोनी की 96वीं पुण्यतिथि पर जिला पंचायत परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने धोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सालम समिति के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता गोबिंद लाल वर्मा की अध्यक्षता और समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत के संचालन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने राम सिंह धोनी के व्यक्तित्व और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समिति की मांग के अनुसार राम सिंह धोनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कराने, फ्रूट क्राफ्ट संस्थान का नाम उनके नाम पर रखने तथा पनार मोटर मार्ग का नाम राम सिंह धोनी मोटर मार्ग किए जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सह मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि 24 फरवरी 1893 को सालम के विनोला गांव में जन्मे राम सिंह धोनी ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों से राम सिंह धोनी की जीवनी और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय संयोजक अधिवक्ता पीसी तिवारी ने कहा कि यदि राम सिंह धोनी आज जीवित होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और जल, जंगल, जमीन से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील की। सालम समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, लोकमणि भट्ट, सचिव अमरनाथ रजवार, विनोद जोशी, प्रदीप बिष्ट, चंद्रमणि भट्ट, चंद्रशेखर बनकोठी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रोफेसर एसएस पथनी, डॉ. हयात सिंह रावत, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, मनोज सनवाल, जगजीवन बिष्ट सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए तथा राम सिंह धोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.