चम्पावत। गुमदेश क्षेत्र के मौड़ा गांव में चार दिनी दीपावली महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन पिथौरागढ़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने किया। महोत्सव समिति अध्यक्ष केदार सिंह ने बताया कि चार दिनी महोत्सव का समापन किया गया।पिथौरागढ़ से प्रकाश रावत के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने दैणा होया खोलिका गणेशा है के साथ किया। कलाकारों ने दगड़े नी हुनो…, यो जुन्याली रात आगे.., नै खानू नै खानू कुंछी.. आदि गीत पेश किए। कलाकार दीपिका रावत, सूरज कुमार ने कई गीत पेश किए। प्रधान दिलीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।यहां विशिष्ट अतिथि हरगोविंद बोहरा, पूर्व प्रधान सरिता अधिकारी, गोविंद बोहरा, पुष्कर सिंह धौनी, कुंवर प्रथौली रहे। योगेश किशोर और सचिन के संचालन में हुए कार्यक्रम में रोशन लाल, राहुल कुमार, अमित कुमार, कुंदन सिंह, लोकराम, चंद्रराम आदि मौजूद रहे।


