Latest Posts

उद्योग विभाग कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट


देहरादून। उद्योग विभाग राज्य कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने आज ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से यमुना कॉलोनी स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागीय समस्याओं एवं मांगों को लेकर मंत्री जी को मांग पत्र सौंपा गया। कर्मचारियों ने स्थानांतरण, डीपीसी (पदोन्नति), मृतक आश्रित नियुक्ति, विभागीय संविदा कर्मचारियों से संबंधित विषयों सहित अन्य मुद्दों पर अपना पक्ष विस्तार से रखा। मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी विषयों का नीतिगत एवं न्यायोचित तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। मा.मंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर उद्योग विभाग राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी,सचिव पंकज चौहान,प्रचार मंत्री प्रदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सचिन, सदस्य नवीन मलाशी एवं प्रवीन मल्ल उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.