ऋषिकेश। गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर आज से पांच दिवसीय गोमुख संकल्प यात्रा निकलेगी। जो विभिन्न पड़ावों से होते हुए गोमुख पहुंचेगी। यात्रा के जरिए लोगों को गौ, गंगा और गायत्री के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस यात्रा के लिए शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ कलश पूजन किया गया। त्रिवेणी घाट पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां गंगा का महाअभिषेक एवं कलश पूजन वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य ब्राह्मणों द्वारा किया गया। गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि 27 जून से 1 मई तक यह यात्रा निकलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मां गंगा और पर्यावरण को गोमुख से लेकर गंगासागर तक प्रदूषण मुक्त बनाए रखना है।


