ऋषिकेश। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय और वायोनिक्स बायोसाइंसेज के बीच समझौता हुआ है। जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्वास्थ्य अनुसंधान एवं अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों के विकास के लिए दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने दोनों संस्थानों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह साझेदारी स्वास्थ्य सेवाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि एसआरएचयू का उद्देश्य शोध को प्रयोगशालाओं तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उसे लोगों तक पहुंचाकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में बदलना है। इसी सोच के साथ विश्वविद्यालय उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को लगातार बढ़ावा दे रहा है।


