Latest Posts

एसडीएम कालसी ने आठ मतदान केंद्रों का लिया जायजा


विकासनगर। चकराता विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कालसी प्रेम लाल ने आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नराया, लोरली, अस्टाड, साहिया, खमरोली, कोरूवा और पानुवा सहित अन्य मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ से एसआईआर अभियान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम प्रेम लाल ने मौके पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत कर अभियान के बारे में फीडबैक लिया और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों की तुलना में चकराता विधानसभा में एसआईआर का कार्य संतोषजनक गति से चल रहा है। चकराता विधानसभा क्षेत्र में कुल 237 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 10 केंद्रों पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। कहा कि एसआईआर अभियान की अंतिम तिथि सात जुलाई 2026 निर्धारित है। एसडीएम ने सभी सुपरवाइजरों रोशनलाल शर्मा, अंकित सिंह पाल, तुषार थपलियाल और कल्पना चौहान के साथ क्षेत्रीय पटवारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और सभी लंबित कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएलओ प्रभा देवी, बनीता राणा, नैना जोशी, बुद्ध राम, नीता नेगी, हंसी तोमर और कविता देवी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.