देहरादून। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार कांग्रेस पार्टी ने राजीव कॉम्प्लेक्स के पास जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग भी शामिल हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और विशेषकर छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार केवल आश्वासन दे रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल और कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बंघा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हरिओम, आसरे जाली, अर्जुन सोनकर, पार्षद अनिल कपूर, पार्षद प्रमोद, मनमोहन बिट्टू, गोसाई राजेश, सिंह महताब आलम, हैप्पी डोरा, भासीन, संजय मेडिकल, चमन लाल, राजेंद्र सिंह घई, शिव सोनकर,पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट. महेश राज, बिजेंद्र, सुरेश कुमार पार्श्व बबलू, वसीम, भूरा भाई, हिमांशु खुराना, रजत कुमार, शमशाद आलम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


