Latest Posts

कांग्रेस नेताओं ने दिया नर्सिंग आंदोलन को समर्थन


  • देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन लगातार जारी है। आज धरने का 141वां दिन है, जबकि आमरण अनशन छठे दिन में प्रवेश कर चुका है। अपनी मांगों को लेकर नर्सिंगकर्मी धरना स्थल पर डटे हुए हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। धरना स्थल पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा पहुँचीं। उन्होंने आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। आशा शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को नर्सिंगकर्मियों की मांगों से अवगत कराया और सरकार पर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्सिंगकर्मियों की आवाज़ को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है। नर्सिंगकर्मियों की प्रमुख मांग वर्षवार भर्ती प्रणाली लागू करने की है। उनका कहना है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के कारण योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
    नर्सिंगकर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना और आमरण अनशन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है।
    अनशन पर बैठे नर्सिंगकर्मी: स्तुति सती (प्रदेश प्रवक्ता),विमला (पिथौरागढ़) – 6 दिन से अनशन पर,शिरा बंधानी,राजेश कुमार शर्मा,कविता पुंडीर,मुकेश रमोला।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.