हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनता परेशान है। एसआईआर के माध्यम से जनता के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग देश के लिए खतरा बन रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए। देश से माफी भी मांगे चुनाव आयुक्त।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद, मनोज धनगर, तेलूराम प्रधान, राजीव चौधरी, पूनम भगत, राकेश राजपूत, राव अफाक अली, सुरेन्द्र ठाकुर, यशवंत सिंह, मोहन राणा, चौधरी भगत सिंह, गुफरान अंसारी, सँवर अली राजा, मार्कण्डेय सिंह, ममता सिंह, ग्रेस कश्यप, सतीश कुमार दुबे, कैलाश प्रधान, रवीश भतीजा, एड. राव फरमान, राजेंद्र श्रीवास्तव, महेश प्रताप राणा, संजय सैनी, सोम तत्यागी, वीरेंद्र रावत, मनोज सैनी, बीएस तेजियान, राहुल शर्मा, दिलशाद खान, राजेंद्र, प्रियवृत्त, पवन चौहान, अमित नौटियाल, डॉ. मेहरबान अली, अमित अवस्थी, सत्यपाल शास्त्री, नरेश सेमवाल, जाहिद हसन, शादाब खान, विकास चंद्रा, विमला पाण्डे, झंडा सिंह, नागा सिंह कश्यप, सुनील चौहान, कपिल सिंह पुंडीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


