Latest Posts

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकला पैदल मार्च


हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पैदल मार्च निकला। नगर कोतवाली से सुभाष घाट होते हुए वापस कोतवाली पर पैदल मार्च समाप्त किया। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि जंतर मंतर पर पूरे देश के युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब होता है। युवाओ पर लाठीचार्ज करना बहुत ही निंदनीय है। पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार एक मंत्री का इस्तीफा नहीं ले सकी और बातें जनहित की करती है।जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसको देशद्रोही करार दिया जाता है। अब देश का युवा जाग गया है। अपना अधिकार लेना जानता है। सरकार युवाओं को अनपढ़ बनाना चाहती है जिससे उनके सामने कोई अपने हक की आवाज नहीं उठा सके। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि सरकार बच्चों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती है। पेपर लीक होना सरकार के लिए शर्म की बात है। इस सरकार में भ्रष्टाचार बाढ़ रहा है। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, पूनम भगत ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। जिन्होंने भी लाठियां मारी उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना होगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.