Latest Posts

अल्मोड़ा में जोश कार्यक्रम का शुभारंभ, टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ेंगे युवा


अल्मोड़ा। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर निगम अल्मोड़ा के सभागार में टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से जोश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ नई दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में किया गया। जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत की अध्यक्षता में हुआ। जिला क्षय रोग अधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को टीबी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। जोश कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, एनसीसी कैडेट्स, माई भारत स्वयंसेवकों और समुदाय की भागीदारी से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संभावित टीबी मरीजों की पहचान एवं जांच को प्रोत्साहित करना तथा समाज में टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों और कलंक को दूर करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक विकासखंड में जोश टीम का गठन किया गया है। विकासखंड नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में माई भारत स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं और समुदाय की भागीदारी से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना है। कार्यक्रम का संचालन एसटीएस आनंद मेहता ने किया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा, एमओटीसी डॉ. पूनम भट्ट, जीजीआईसी अल्मोड़ा की एनसीसी नोडल श्रीमती उमा तिवारी, एनसीसी कैडेट्स, आशा कार्यकर्ता, नगर निगम अल्मोड़ा के कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.