Latest Posts

कारगिल विजय दिवस पर साइक्लिंग क्लब की श्रद्धांजलि रैली, शहीदों को किया नमन


देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को देहरादून साइक्लिंग क्लब ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष साइकिल रैली निकाली। रैली बल्लूपुर से शुरू होकर पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, नंदा की चौकी, पौंधा होते हुए खारखेत तक पहुंची। इस दौरान साइकिल चालकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कारगिल के वीर सैनिकों को नमन किया। क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के उन अमर वीरों के साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान सीमाओं पर दिन-रात तैनात रहते हैं, इसलिए देशवासी सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। क्लब के प्लानिंग एवं मैनेजमेंट प्रभारी ऋक्की गोस्वामी ने कहा कि देहरादून वीर सैनिकों की धरती है और यहां बड़ी संख्या में परिवार भारतीय सेना से जुड़े हैं।उन्होंने बताया कि क्लब हर वर्ष कारगिल विजय दिवस पर यह रैली आयोजित करता है, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत हो तथा वे कारगिल युद्ध के इतिहास और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा ले सकें। रैली में हरिसिमरन सिंह, ऋक्की गोस्वामी, प्रणय पंत, जयंती प्रसाद, चित्रांग, हैरिस, चैतन्य, प्रांजल, ध्रुव, अरनब, अमन सहित कई सदस्य शामिल रहे। क्लब ने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने और वीर सैनिकों के त्याग को सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया。

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.