Latest Posts

कार्निवाल प्रतियोगिता में महक पुंडीर अव्वल


ऋषिकेश। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को डाइटीटिक्स विभाग की ओर से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित क्यूलिनरी कार्निवाल प्रतियोगिता में महक पुंडीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें थीम पर “क्यूलिनरी कॉर्निवल” और “पोस्टर जंक्शन” के तहत आयोजित क्यूलिनरी कॉर्निवल के तहत प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किये और अपने व्यंजनों के पोषण संबंधी लाभ की जानकारी दी। वहीं पोस्टर जंक्शन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को दर्शाते हुए पोस्टर एवं चार्ट प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. कंचन, डॉ. कौशिक पी. शर्मा एवं डॉ. स्मिता डिमरी ने किया। प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें नर्सिंग छात्रा महक पुंडीर ने तिब्बती व्यंजन प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिमा पाल ने नेपाली व्यंजन के साथ द्वितीय स्थान, जबकि वंदना कुमारी (जीडीए) ने गढ़वाली व्यंजन के लिए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेम चंद्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में संतुलित आहार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डाइटीशियन इंचार्ज स्वाति पुरोहित, प्रीति शर्मा, नेहा वशिष्ठ, अर्चना रानी, मानसी पंचभैया, वंदना तोमर, अंजली वर्मा, छवि त्यागी, युक्ता गुप्ता, अनुष्का प्रसाद एवं दीक्षा भंडारी का विशेष योगदान रहा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.