Latest Posts

कार से अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार भी सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात सिकुड़ा बैंड के पास चेकिंग अभियान के दौरान स्विफ्ट कार (यूके-04-डी-1566) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 24 बोतल रम, 84 बोतल व्हिस्की और 144 क्वार्टर अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। बरामद शराब के आधार पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव सिंह बिष्ट (28) पुत्र भुवन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम खेरदा, बजवाड़, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। अभियान में चौकी प्रभारी धारानौला उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, एसओजी के कांस्टेबल राकेश खेतवाल और कांस्टेबल राकेश भट्ट शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.