Latest Posts

किसानों को एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराने का आश्वासन


रुद्रपुर। राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में किसान हितों से जुड़े विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सभी रासायनिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इस दौरान किसानों ने धान फसल के लिए आवश्यक यूरिया एकमुश्त उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर आयोग के उपाध्यक्षों ने शासन स्तर से जल्द निर्देश जारी कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उद्यान, जड़ी-बूटी, सगंध पादप, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, डेयरी, लघु सिंचाई, सिंचाई, नलकूप, विद्युत, लोक निर्माण, नाबार्ड, लीड बैंक एवं मंडी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। किसान आयोग ने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर और झूलते तारों, सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई तथा पशुपालन विभाग को पशु कैंपों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को वर्ष 2025-26 की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आयोग को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में आयोग के सदस्य करन सिंह, राव वरीश, संजय कुमार डार्वी एवं चतुर सिंह वोरा भी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.