Latest Posts

कुंभ की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें विभाग : आयुक्त


हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर शनिवार को सीसीआर सभागार में गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेला-राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए अब योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम करने की आवश्यकता है। शनिवार को आयोजित बैठक में राज्य सरकार, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों तथा संबंधित संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई। आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए प्रत्येक माह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही आगामी बैठकों में केवल नामित नोडल अधिकारियों को ही प्रतिभाग करने की अनुमति होगी। नोडल अधिकारी ऐसे हों जिन्हें विभागीय कार्यों की पूरी जानकारी हो। आयुक्त ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए रेलवे, परिवहन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और आपातकालीन योजनाएं भी तैयार रखने को कहा। बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने वर्चुअल माध्यम से मेले की तैयारियों की जानकारी दी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने रेलवे की प्रस्तावित व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल और एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने भी अपने सुझाव रखे। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सफाई, सैनिटेशन और कूड़ा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी दी। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्वीकृत कार्यों की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.