Latest Posts

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सुप्रिया कॉलोनी पार्क में किया पौंधरोपण


रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को सुप्रिया कॉलोनी स्थित पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं, इसलिए मतदाताओं को जागरूक होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए। मंत्री बहुगुणा ने एसआईआर अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि आठ जून से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत मतदाता प्रपत्रों का वितरण और संकलन सात जुलाई तक किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने, लोगों को जागरूक करने और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि समय पर फोटो और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने से पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अमित रस्तोगी, सुमन राय, साहब सिंह, अनिरुद्ध राय, आनंद बल्लभ भट्ट, भीष्म नारायण, जीएस बेदी, सुरेश सिंघल, धर्मेंद्र चौधरी, दयाराम जिंदल और प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.