Latest Posts

क्रय-विक्रय सहकारी समिति विकासनगर के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने ली शपथ


विकासनगर। विकासनगर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी ने संचालक मंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार नेगी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय का स्वागत किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी भुवन विक्रम डबराल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता का देश में गौरवशाली इतिहास रहा है और यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को छोटे किसानों और व्यापारियों को सशक्त बनाने, उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने तथा आर्थिक विकास को गति देने के लिए प्रभावी योजनाओं पर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सहकारी बैंक देहरादून के पूर्व संचालक ओमप्रकाश गुप्ता एवं सुरत सिंह चौहान ने भी संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं। ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने कहा कि देश में लगभग 30 करोड़ लोग सहकारिता आंदोलन से जुड़े हैं तथा करीब 9 लाख सहकारी समितियां पंजीकृत हैं। उन्होंने अमूल, इफको, कृभको, कैंपको और लिज्जत पापड़ जैसी संस्थाओं का उदाहरण देते हुए सहकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अमित डबराल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश डबराल, विकास रमौला, यशपाल सिंह नेगी, अरविंद सोलंकी, सुरेश चंद, बाला शर्मा सहित बड़ी संख्या में सहकारी बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुज गुलेरिया ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.