Latest Posts

खड़गे कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धीकरण’ मामले में भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग


अल्मोड़ा। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धीकरण’ को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने भाजपा नेताओं के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित ‘शुद्धीकरण’ किया जाना सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। उनका आरोप है कि यह घटना दलित एवं वंचित समाज के प्रति अपमानजनक मानसिकता को दर्शाती है तथा संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करती है। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान और सामाजिक समरसता की पक्षधर रही है तथा किसी भी व्यक्ति के साथ जाति के आधार पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि प्रार्थना पत्र में नामित भाजपा नेताओं एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, राधा बिष्ट, दीप डांगी, राजेंद्र बराकोटी, तारा चंद्र साह, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, हरी राम आर्य, अम्बी राम, किरन आर्य, जया जोशी, फैमिना खान, गीता मेहरा, पूरन रौतेला, विक्रम फर्तियाल, रविंद्र टम्टा, परितोष जोशी, साहबूदीन, पार्षद मुकेश कुमार, वैभव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.