Latest Posts

खराब मौसम के कारण दो हेलिकॉप्टरों की हुई आकस्मिक लैंडिंग


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने और घना कोहरा छाने एवं धुंध के कारण सोमवार को दो हेलिकॉप्टरों को एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलिपैड पर आकस्मिक उतारना पड़ा। जानकारी के अनुसार हिमालयन हेली सेवा का एक हेलिकॉप्टर श्री बदरीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था जबकि इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरे हेलिकॉप्टर ने सहस्रधारा से फाटा के लिए उड़ान भरी थी। गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता कम होने के कारण दोनों पायलटों ने यहां सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया। हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदार घाटी में मौसम खराब होने के कारण दोनों हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। वहीं मौसम साफ होने के बाद दोनों हेलिकॉप्टरों ने अगस्त्यमुनि हेलिपैड से उड़ान भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.