Latest Posts

गदरपुर में भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा


रुद्रपुर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में बुधवार को गदरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कंबोज धर्मशाला से हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भगत सिंह कोश्यारी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर उर्फ मिंटू, नगर पंचायत गूलरभोज अध्यक्ष सतीश चुघ, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, दिनेशपुर नगर पंचायत प्रतिनिधि काबल सिंह, विजय मंडल, प्रीत ग्रोवर, सौरभ मंडल, नारायण मंडल, संजय राय, विष्णु शील, विशंभर बैरागी, राखाल मंडल, अभिषेक गुंबर, कपिल गंडा, सलीम बाबा, सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा परमजीत सिंह, सुरेंद्र नामधारी आदि शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.