Latest Posts

‘गोलू मार्केट में बने पिंक टायलेट को जल्द शुरू करें’


बागेश्वर। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। तय किया गया कि गोलू मार्केट में बने पिंक टायलेट को जल्दी शुरू किया जाएगा, ताकि महिलाओं को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा बैजनाथ और टीट बाजार में दो नए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने स्टाफ और पर्यावरण मित्रों को समन्वय के साथ काम करने को कहा। बैइक में वार्ड सभासदों नेनियमित स्वच्छता की मांग की। राम मंदिर वार्ड के सभासद अंकित जोशी ने कहा कि पर्यावरण मित्र अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाए तो स्वच्छता और कूड़े की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। सभासद अनीता देवी ने कहां की प्रति दिन एरिया बदल कर बैजनाथ में नियमित स्वच्छता की जाए। बैजनाथ तिराहे पर शौचालय बना है नगर पंचायत को हैंड ओवर भी हुआ, लेकिन उपयोग में नहीं आया है। ईओ धीरज कांडपाल ने कहा कि गरुड़ नगर पंचायत आदर्श स्थिति में तब आएगा जब नगर पंचायत को समुचित बजट मिलेगा। इस मौके पर सभासद मोनिका वर्मा, ललिता प्रसाद, बबीता बिष्ट, किशन बिष्ट,अजय भट्ट, कविता पांडे आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.