Latest Posts

गोवंश संरक्षण और गौमाता को राज्य माता घोषित करने के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान


अल्मोड़ा। उत्तराखंड में गोवंश संरक्षण और गौमाता को राज्य माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत अल्मोड़ा में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में नागरिकों ने हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई। अभियान के संयोजकों ने बताया कि ज्ञापन में राज्य के समस्त देशी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गौमाता को राज्य माता घोषित करने, गो आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रधन के सम्मान के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों और आम नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि गोवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार है। अभियान के प्रतिनिधियों ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा। इसके बाद एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। अभियान में दयाकृष्ण कांडपाल, कामिनी कश्यप, हरीश चंद्र लोहनी, भगवती प्रसाद पांडे, हरीश चिलवाल, संजय विद्यार्थी, नारायण सिंह जीना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.