Latest Posts

घनसाली में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सरकार को घेरा


नई टिहरी। रसोई गैस किल्लत के विरोध में और अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक भीम लाल आर्य के नेतृत्व में घनसाली में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बैरियर से इंडियन गैस एजेंसी तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से तत्काल गैस की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। पूर्व विधायक आर्य कंधे पर खाली सिलिंडर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सीमांत घनसाली विधानसभा क्षेत्र तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है लेकिन पूरे क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। चारधाम यात्रा के चलते घनसाली और चमियाला का होटल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की।ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा चरम पर है लेकिन बाहर से आने वाले यात्रियों को होटल में रसोई गैस की व्यवस्था न होने से आसानी से भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर नेगी, आशा रावत, बालकृष्ण नौटियाल, हिम्मत सिंह रौंतेला, देव सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, मुन्नी देवी, ममता पंवार, सूरत सिंह रावत, कैलाश बडोनी, विजय राणा, शशांक जोशी, अरुण टम्टा, अक्षित रावत आदि शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.