Latest Posts

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी


रुद्रपुर। गृहस्वामी की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और 18 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नई बस्ती गोटिया, किच्छा निवासी जाकिर हुसैन पुत्र वाहिद हुसैन एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी सास नाजिश की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जाकिर 25 जून की सुबह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर हल्द्वानी चले गए थे। 26 जून की रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने कमरों के दरवाजों की कुंडी तोड़ी और अलमारी तक पहुंच गए। चोर अलमारी में रखे 18 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 70 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। रात करीब दो बजे बिजली जाने पर पड़ोसी मतलूब अल्वी घर से बाहर निकले। उन्होंने जाकिर के घर का गेट खुला देखा और शक होने पर उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जाकिर वापस घर पहुंचे। घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस ने जाकिर हुसैन के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक बाइक पर तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.