Latest Posts

छात्र-छात्राओं ने दिया राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश


विकासनगर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। विकासखंड मुख्यालय से शुरू हुई रैली हेरिटेज बाबूगढ़ तक निकाली गई। रैली का शुभारंभ विकासखंड अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट ने किया। रैली में विकासखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारों के बीच निकली साइकिल रैली में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।रैली उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान खेल प्रशिक्षक सुदर्शन सिंह चौहान, मनमोहन सिंह, ब्लॉक कमांडर सतपाल सिंह, अनिल और मदन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.