Latest Posts

जया कोरंगा ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक


बागेश्वर। पंजाब के जालंधर में आयोजित पांचवीं सब जूनियर अंडर-15 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जया कोरंगा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा नैतिक बिष्ट ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया, जबकि चंद्रकांता और ज्योति प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। प्रतियोगिता से लौटने पर बागेश्वर में खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गिरीश बिष्ट, बिमला कपकोटी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुंदर दानू तथा बॉक्सिंग कोच उमेश सिंह गाड़िया ने खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और भविष्य में वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.