Latest Posts

जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल


बागेश्वर। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट उसी कार्यकर्ता को मिलेगा, जो जिताऊ और टिकाऊ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी के प्रति पूर्वाग्रह नहीं रखती और संगठन के लिए ईमानदारी से काम करने वालों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। शनिवार को ताकुला मार्ग स्थित एक पैलेस में संकल्प परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेने और चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर भर्ती को नियमित भर्ती में बदलने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।गोदियाल ने कहा कि बागेश्वर आंदोलनों की भूमि रही है और अन्याय के खिलाफ जनता को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा, खनन और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उनका आरोप था कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। कार्यक्रम को धारचूला के विधायक हरीश धामी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन भट्ट ने की। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भगवत डसीला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.