Latest Posts

जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने नन्द किशोर


अल्मोड़ा। वन चेतना केंद्र में सोमवार को जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इस प्रक्रिया में नन्द किशोर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। समिति के सभी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष के चयन के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। इसके बाद संपन्न हुई लॉटरी में नन्द किशोर का चयन अध्यक्ष पद के लिए हुआ। बैठक में विनोद चन्द्र पंत, गणेश सिंह नेगी, पूरन चन्द्र, हरीश चन्द्र तिवारी, प्रमोद कुमार पाठक, निकेश चन्द्र शाण्डिल्य, चन्द्रशेखर फुलारा, प्रताप सिंह जीना, भगत सिंह बिष्ट और घनानन्द जोशी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी करने वाला अल्मोड़ा प्रदेश का दूसरा जनपद बन गया है। इससे पहले यह प्रक्रिया केवल चमोली में संपन्न हुई थी। अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नन्द किशोर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि समिति वन पंचायतों के संरक्षण, संवर्धन और जनसहभागिता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.