Latest Posts

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब


हरिद्वार। ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान पर्व पर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दिनभर हर-हर गंगे के जयकारों से घाट गूंजते रहे। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य भी किया। स्नान पर्व को देखते हुए हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल के जवान पूरे समय तैनात रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के विशेष प्रबंध किए गए। दिनभर हरकी पैड़ी, गंगा आरती स्थल और प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। नगर निगम की टीमें भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रहीं। वहीं, धर्मनगरी के प्रमुख बाजारों में भी खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.