Latest Posts

डिक्सन कंपनी कर्मचारियों के आंदोलन से औद्योगिक क्षेत्र में तनाव


  • वेतकासनगर। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में डिक्सन कंपनी के हजारों कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे। वेतन वृद्धि, सप्ताह में एक अनिवार्य छुट्टी और ओवरटाइम का सही भुगतान जैसी मांगों को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन गुरुवार को उग्र हो गया। कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और क्षेत्र में तनाव फैल गया।कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। एक दिन पहले भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया था, तब प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से गुस्सा और बढ़ गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची। विकासनगर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। घंटों चली बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी। मजदूरों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.