Latest Posts

तहसील पत्रकार संगठन की बैठक में अहम फैसले, पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 वर्ष तय


बागेश्वर। तहसील पत्रकार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को होटल रुद्रा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष चन्द्रशेखर बड़सीला ने की। इस दौरान संगठन को अधिक सशक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।अध्यक्ष चन्द्रशेखर बड़सीला ने कहा कि संगठन अपने सभी सदस्यों के मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सदस्य को यदि किसी प्रकार की समस्या आती है और संगठन से सहयोग की आवश्यकता महसूस होती है, तो उसे सबसे पहले अपनी समस्या लिखित रूप में संगठन के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। इस पर बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल अब पांच वर्ष का होगा।बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संरक्षक रमेश ब्रजवासी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अखिल जोशी, अर्जुन राणा, भगवंत नेगी, कृष्णा गड़िया सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.