Latest Posts

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 29 जून को सचिवालय कूच करेंगे गुरिल्ले


बागेश्वर। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की जिला इकाई की बैठक बागेश्वर में हुई। इसमें प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तहत 29 जून को देहरादून सचिवालय कूच को लेकर रणनीति तैयार की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बागेश्वर से 10 से 12 गुरिल्ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए अब आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा गुरिल्लाओं की तीन प्रमुख मांगे है। इनमें गुरिल्लाओं को पेंशन प्रदान करना, उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देना तथा आश्रितों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराना शामिल है। संगठन ने कहा कि सरकार से कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस दौरान ओम प्रकाश, देबुली देवी, रंजीत सिंह, बिशन दत्त भट्ट, दिनेश चंद्र लोहनी, बिशन राम और जगदीश राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.