Latest Posts

दिनेशपुर में झाड़ियों में मिला राजमिस्त्री का शव


रुद्रपुर। निकटवर्ती नेताजीनगर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक राजमिस्त्री का शव झाड़ियों में मिलने से में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नगर के वार्ड नंबर-9 निवासी 40 वर्षीय सपन राय उर्फ छोट्टो पुत्र गुरुपद राय के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास से उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही सीओ पंतनगर डीआर वर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने जांच टीम को मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, सपन राय पेशे से राजमिस्त्री थे। वह शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार को उनका शव मिलने की सूचना मिली। पत्नी निशा, एक पुत्र और एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.