Latest Posts

दिनेश कुंजवाल बने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिनेश कुंजवाल को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अल्मोड़ा समेत कुमाऊँ भर में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती द्वारा जारी मनोनयन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिनेश कुंजवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति उनके समर्पण, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की अस्मिता, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण, रोजगार, पलायन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है। उनके अनुसार कुंजवाल की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने में सहायता मिलेगी। नवनियुक्त केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी मतभेद भुलाकर उत्तराखंड के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, केंद्रीय संयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, मोहित साह, पान सिंह, पंकज कपकोटी, राजेंद्र मेलकानी, देवेश जोशी, दीवान बनैला, अभिषेक बनैला, सुजीत, चंदन सिंह, गणेश सिंह सहित अनेक केंद्रीय, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिनेश कुंजवाल को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.