Latest Posts

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी यूनियन का गठन


काशीपुर। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित पर्यावरण मित्रों की बैठक में देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी यूनियन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश कुमार लाला को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। यूनियन के लोकतांत्रिक गठन में सुरेश कुमार ‘मिल्ले’ को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को महामंत्री, विनोद कुमार को मंत्री, बंटी कुमार को कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार को प्रचार मंत्री की कमान सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी उत्तराखण्ड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि के मार्गदर्शन में गठित हुई।
उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन के हित में पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। नवीन अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन होगा। यहां भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, संतोष कुमार, लिपिक सुमित कुमार, सफाई निरीक्षक अंकित, सीताराम तिवारी, शिवम यादव, जयदीप तिवारी, हिमांशु, दीपक आदि रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.