रुड़की। इकबालपुर की धनश्री एग्रो शुगर मिल के कर्मचारियों ने शनिवार को तहसीलदार से मिलकर मिल प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान कराने तथा मूलभूत सुविधाएं बहाल कराने की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले 25 महीनों से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी अपने बकाया वेतन और अन्य देयों की मांग को लेकर 29 दिसंबर 2025 से मिल परिसर में धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि आंदोलन के बावजूद मिल प्रबंधन ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय मिल आवासों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।


