Latest Posts

नगर पंचायत सेलाकुई को मिले दो नए ट्रैक्टर, सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत


विकासनगरx। सेलाकुई नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सफाई वाहनों के बेड़े में दो नए ट्रैक्टर शामिल किए गए हैं। डॉ. पंकज किशोर गौड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी के साथ नये ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर नगर की जनता को समर्पित किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नए ट्रैक्टरों के शामिल होने से कूड़ा उठान, सफाई कार्यों और अन्य जरूरी सेवाओं में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य भी लगातार संचालित किए जा रहे हैं। ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नए वाहनों के संचालन से नगर की सफाई व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। मौके पर अधिशासी अधिकारी आरडी पाठक, सभासद विनोद कुमार सिद्धू, अरशद अली, मनोज पंवार, गया दत्त शुक्ला, मनता ठाकुर और शांति प्रभा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.