ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज का दिन धरती माता की सेवा और संकल्प का दिन है। हम कहते हैं कि यह धरती है, लेकिन वास्तव में यह हमारी माता है। विकास के साथ-साथ विरासत का संरक्षण भी आवश्यक है। हमारी नदियां, पर्वत और हिमालय हमारी वास्तविक विरासत हैं। यह बात प्रदीप बत्रा ने शुक्रवार को परमार्थ निकेतन में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह में कही। कार्यक्रम में देश की कई महान हस्तियों ने शिरकत की। सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


