Latest Posts

नालों के अतिक्रमण पर सख्ती, जल निकासी दुरुस्त रखने के निर्देश


अल्मोड़ा। खत्याड़ी क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के माध्यम से जल निकासी की समुचित और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान जल रुकाव और जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण में नालों में हो रहे अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नालों में कूड़ा-करकट डालने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल निकासी तंत्र को बाधित करने वाले तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नालों के लिए शीघ्र ही प्राकृतिक आधारित जल शोधन योजना प्रस्तावित की जाएगी, जिससे जल के साथ बहने वाली गंदगी को नदी में जाने से पहले ही रोका जा सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.