Latest Posts

नोटिस के निस्तारण को डोब-ल्वेशाल में उमड़ी भीड़


नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस और आपत्तियों के निस्तारण को मंगलवार डोब ल्वेशाल प्राथमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही लंबी कतार रही। कई लोग आवश्यक दस्तावेज लेकर घंटों लाइन में खड़े रहे।प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर लोगों की आपत्तियों और एसआईआर नोटिस से संबंधित मामलों का निस्तारण किया। लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई और आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से विद्यालय परिसर में दिनभर चहल पहल रही। पटवारी राकेश कठायत ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत प्राप्त आपत्तियों का लगातार निस्तारण किया जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर प्रक्रिया में सहयोग करें। बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने को प्रशासन की ओर से लगातार सत्यापन और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। पात्र लोगों के नाम सूची में बने रहें और किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.