Latest Posts

परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप


अल्मोड़ा। कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा सोमवार को दन्या पहुंची, जहां आयोजित जनसभा में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, यातायात और पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में मंदिरों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने लोगों से आगामी चुनावों में सरकार को बदलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए सरकार पर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराने का आरोप लगाया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत गुरड़ाबांज स्थित मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन केंद्र का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में प्रदेश में कोई बड़ी विकास योजना धरातल पर नहीं उतर सकी और सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सभा को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, पीतांबर पांडे, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, वीरेंद्र मलाड़ा, दीवान राम आर्य, धन सिंह मलाड़ा, प्रशांत भैसोड़ा और कमल बिष्ट सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों तथा अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दन्या बाजार में रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पूरन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नाथ सिंह धानक, महिपाल आर्य, मनोज रावत, बिशन सिंह बिष्ट, चंदन बोरा सहित विभिन्न न्याय पंचायतों और ब्लॉकों के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.