Latest Posts

पासपोर्ट बनवाने आया युवक दीवार गिरने से हुआ घायल


देहरादून। सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पासपोर्ट बनवाने के लिए वहां आया था। वह चाय के ठेले के पास बैठकर इंतजार कर रहा था।जानकारी के अनुसार, विजय कॉलोनी, कोतवाली नगर देहरादून निवासी 53 वर्षीय विनोद पुत्र प्यारेलाल की सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार के पास चाय की ठेली लगी हुई थी। इसी दौरान वहां सचिन(26 ) पुत्र बलबीर सिंह निवासी ग्राम रतौली, पोस्ट खंडोगी, जिला टिहरी गढ़वाल बैठा हुआ था। सचिन पासपोर्ट बनवाने के लिए आया था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।इसी बीच अचानक सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार भरभराकर गिर गई और सचिन मलबे के नीचे दब गया। हादसे में उसका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हाथीबड़कला और कोतवाली डालनवाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद घायल सचिन को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारणों और दीवार की स्थिति को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.