Latest Posts

पीजी डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित कैबिनेट में आएगा मामला


देहरादून। पीजी डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित कैबिनेट में आएगा मामला स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन में उन्होंने उनका स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया है और वह कैबिनेट में लाया जाएगा। इससे पहले पीजी डॉक्टर सुबह के समय सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडे से भी मिले थे। उन्होंने भी यही आश्वासन दिया है कि कैबिनेट में उनका मसला लाया जा रहा है आरडीए के अध्यक्ष डॉ अभिजीत राठी ने कहा कि हड़ताल को अगली कैबिनेट बैठक तक स्थगित कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक में यदि मामला नहीं आएगा तो वह फिर से हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।इस बार इमरजेंसी से ही हड़ताल शुरू की जाएगी। डॉक्टर पिछले नौ दिन से हड़ताल पर थे और मरीजों को अस्पतालों में समस्या हो रही थी प्रदेश में लगभग 600 पीजी डॉक्टर है वह 70000 से बढ़कर 110000 स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.