Latest Posts

पुरटाड रोड पर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक घायल


विकासनगर। पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:40 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुरटाड रोड पर वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस और एसडीआरएफ ने वाहन के आसपास सघन सर्च अभियान चलाया गया।
इस दौरान वाहन के पास एक व्यक्ति मृत जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताया गया है कि वाहन पुरटाड़ से त्यूणी की ओर आ रहा था। मृतक की पहचान खजान दास (40) पुत्र दुर्भी लाल, निवासी ग्राम सुनकुंडी, तहसील मोरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान रविन लाल (34) पुत्र वीर सिंह, निवासी ग्राम सूचाणू, पोस्ट ऑफिस नेटवाड़, तहसील मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि मृतक का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौंप दिया गया है। जबकि घायल को पीएचसी त्यूणी में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.