रुड़की। गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस की मंगलवार देररात एक वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देररात सूचना मिली थी कि गोकशी के मामले में वांछित हलजोरा निवासी छोटू आईटीआई तिराहे से मसाई गांव जाने वाले मार्ग पर आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के साथ टीम ने बाग में कांबिंग शुरू कर दी।इस दौरान एक व्यक्ति पेड़ से बछड़ा बांधकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी।


