नैनीताल। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को भवाली के सेनेटोरियम स्थित वाल्मीकि मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजे और छोलिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। वाल्मीकि नगर सभा के अध्यक्ष लालसा के नेतृत्व में सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने मुख्य अतिथि और डॉ. शशिबाला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।दोपहर में मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महर्षि वाल्मीकि का डोला, आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे और छोलिया नृत्य दल शामिल रहे। छोलिया नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा सेनेटोरियम से नैनीताल रोड, ठंडी सड़क, भवाली चौराहा, मुख्य बाजार, भीमताल रोड, रामगढ़ रोड और मल्ली बाजार होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और जयकारे लगाए। रानीखेत रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में दर्जाधारी भावना मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य, खजान भट्ट, बालम सिंह मेहरा, मनोज तिवारी, हरिशंकर कांडपाल, नीमा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, प्रकाश आर्य, मीमांसा आर्य, अम्बा आर्य, तुलसी जोशी, किशन अधिकारी, हिमांशु बिष्ट, अखिलेश सेमवाल, शीलू कुमार, संजय वर्मा, यशपाल आर्य, ऊषा कन्नोजिया, शिवांशु जोशी, अंकित, रोहित कुमार, राजन लाल, गणेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार, राजा राम, मोहित, निशांत, लाल साह, जयवीर, रामप्रसाद, सतीश सरपंच, सुमित कुमार, मोहित सिंह वाल्मीकि, कार्तिक कुमार, वीरेंद्र प्रधान और अंकित सिंह वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


