Latest Posts

पूर्व विधायक चैंपियन पर धमकी देने का आरोप


रुड़की। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर एक व्यक्ति ने फोन पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घटना का विरोध कर चैंपियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शान्तरशाह निवासी शिकायतकर्ता जोगेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार रात बहनोई संजीव कुमार के साथ कार से शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में जेके टायर फैक्ट्री के पास पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी में सवार व्यक्ति ने कार पर हाथ मारा और आगे निकल गया।घर जाने पर पता चला कि गाड़ी पूर्व विधायक चैंपियन की है। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.