Latest Posts

पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया


अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें विशाल फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चौहान ने केक काटकर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रघुनाथ सिंह चौहान के राजनीतिक जीवन और उनके विधायक रहते हुए कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाएं शुरू हुईं, जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को आज भी मिल रहा है। कहा की उनके कार्यकाल में जितनी सडकों का निर्माण हुआ उतना किसी अन्य विधायक के कार्यकाल में नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त पेयजल योजनाओं सहित कई विकास योजनाएं उनके कार्यकाल में हुई। रघुनाथ सिंह चौहान ने जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, रवि रौतेला, संदीप श्रीवास्तव, अर्जुन बिष्ट, ललित लटवाल, प्रकाश बिष्ट, मदन बिष्ट सहित पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.