Latest Posts

पेट्रोल पंप पर बिकेंगे ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद


रुद्रपुर। ग्रामीण महिलाओं के हाथों तैयार उत्पादों को अब बाजार की नई पहुंच मिलने जा रही है। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और विकासखंड रुद्रपुर की रुद्रा स्वायत्त सहकारिता समिति (सीएलएफ) के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। इसके तहत कोको पेट्रोल पंप, गौतम हॉस्पिटल के पास, रुद्रपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष आउटलेट स्थापित किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को केवल उत्पाद बनाने तक सीमित रहने के बजाय उन्हें सीधे बाजार और ग्राहकों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों तक स्थानीय, गुणवत्तापूर्ण और पारंपरिक उत्पाद पहुंचने से इनकी बिक्री और पहचान बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के मार्गदर्शन में हुई यह साझेदारी स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को संगठित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को नए ग्राहक, बेहतर बाजार और आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इससे उत्पाद निर्माण से लेकर विपणन तक की पूरी मूल्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। एमओयू के दौरान रुद्रा स्वायत्त सहकारिता समिति की अध्यक्षा बबीता यादव, जिला टीम की ओर से सहायक प्रबंधक सेल्स गोविंद सिंह डसीला तथा आईओसीएल की ओर से सेल्स हेड मोनिका छावल और डिविजनल हेड मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.